“गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने बिलासपुर रेंज में अपनाए गए आधुनिक तकनीकी नवाचारों की सराहना की और उन्हें अपने राज्य में लागू करने की इच्छा व्यक्त की।भ्रमण का मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा सांस्कृतिक और समन्वय को सुदृढ़ करना रहा”

छत्तीसगढ़। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत बिलासपुर रेंज में गुजरात पुलिस के 15 सदस्यीय दल का भ्रमण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक आईपीएस रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों राज्यों के बीच तकनीकी नवाचार, कार्यप्रणाली और अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा विकसित सशक्त ऐप के माध्यम से वाहन पहचान प्रणाली रजिस्ट्रेशन, चेसिस एवं इंजन नंबर की जानकारी साझा की गई। साथ ही साइबर सुरक्षा और अपराध नियंत्रण से जुड़े नवाचारों जैसे साइबर प्रहरी त्रिनयन और अनुभव अभियानों की विस्तृत प्रस्तुति गुजरात पुलिस दल के समक्ष रखी गई।
कार्यक्रम के दौरान दोनों राज्यों के बीच साइबर अपराध की रोकथाम तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सूचनाओं और अनुभवों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी। गुजरात पुलिस दल ने भी अपने राज्य की कानून व्यवस्था, तकनीकी पहल और कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने बिलासपुर रेंज में अपनाए गए आधुनिक तकनीकी नवाचारों की सराहना की और उन्हें अपने राज्य में लागू करने की इच्छा व्यक्त की।इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा सांस्कृतिक और समन्वय को सुदृढ़ करना रहा।
प्रधान संपादक


