Explore

Search

March 20, 2026 1:41 am

विधानसभा में उठा सूखे नशे और अपराध का मुद्दा, विधायक अटल श्रीवास्तव ने मांगा जवाब

रायपुर। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश में सूखे नशे के अवैध कारोबार और उससे जुड़े अपराधों को लेकर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने गृह मंत्री से प्रश्न के माध्यम से जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2026 तक ब्राउन शुगर, गांजा, कफ सिरप और नशीले इंजेक्शन के अवैध व्यापार पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत करने को कहा।

गृह मंत्री द्वारा दिए गए उत्तर के अनुसार, इस अवधि में प्रदेशभर में सूखे नशे से संबंधित कुल 2876 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 5048 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 85 नाबालिग और 326 महिलाएं शामिल हैं।

विधायक श्रीवास्तव ने बिलासपुर संभाग में बीते दो वर्षों के दौरान दर्ज अपराधों की स्थिति पर भी जानकारी मांगी। इस पर गृह मंत्री ने बताया कि बिलासपुर संभाग में इस अवधि में कुल 56,973 अपराध दर्ज किए गए हैं। इनमें से 13,625 मामलों में अब तक चार्जशीट प्रस्तुत नहीं की गई है, जबकि 5,062 प्रकरणों की विवेचना अभी भी लंबित है।

विधानसभा में उठे इस मुद्दे ने प्रदेश में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार और अपराध नियंत्रण की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS