Explore

Search

April 27, 2026 6:03 am

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में फहराएंगे तिरंगा

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, तैयारियां पूर्ण

बिलासपुर, 25 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर वे परेड की सलामी लेंगे तथा राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रातः 8.59 बजे होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। इसके उपरांत प्रातः 9.03 बजे मुख्यमंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 9.06 बजे हर्ष फायर तथा प्रातः 9.13 बजे परेड द्वारा मार्च-पास्ट किया जाएगा।

प्रातः 9.18 बजे मुख्यमंत्री श्री साय राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। प्रातः 9.39 बजे परेड निष्क्रमण की कार्यवाही संपन्न होगी। इसके पश्चात प्रातः 9.48 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.20 बजे विभिन्न शासकीय विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10.57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। समारोह का समापन प्रातः 11.15 बजे होगा।

गणतंत्र दिवस समारोह में शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS