Explore

Search

October 20, 2026 11:12 pm

जांजगीर-चांपा में बस-कार की टक्कर, 25 से अधिक यात्री घायल

बस सड़क किनारे पलटी, तीन पत्रकार भी घायल, सभी का उपचार जारी

छत्तीसगढ़ ।जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासनगर के पास तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

घायलों में कार में सवार तीन पत्रकार भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी पामगढ़ ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बस शिवरीनारायण से बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी व्यासनगर के पास कार से उसकी टक्कर हो गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

सूचना मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और बस में सवार यात्रियों की संख्या की पुष्टि की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS