Explore

Search

October 23, 2026 3:25 am

अवैध शराब कारोबार पर कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,9 लीटर  शराब सहित एक गिरफ्तार

बिलासपुर कोटा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50 नग 180 एमएल वाली कांच की शीशियों में भरी ‘बॉम्बे गोवा व्हिस्की’ कुल 9 लीटर कीमत लगभग 6000 बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 नवम्बर 2025 की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गनियारी में एक युवक अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के निर्देश पर कोटा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी सूर्यकांत सूर्यवंशी पिता भागवत सूर्यवंशी, निवासी गनियारी को पकड़ लिया गया।

कोटा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण परिवहन और बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS