Explore

Search

October 27, 2026 4:53 pm

पंडरा पाठ: सुलेशा गांव में पीएलएफआई नाम से नक्सली पर्चा मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर । चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुलेशा में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीण सल्लू राजवाड़े के घर में पीएलएफआई संगठन के नाम से कथित नक्सली पर्चा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या कहा एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पर्चे में कुछ धमकी भरे संदेश लिखे गए हैं, हालांकि इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है कि कहीं यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत तो नहीं है।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS