Explore

Search

November 7, 2026 12:48 am

शिक्षा विभाग के नवागंतुक समारोह में उत्कर्षा सिंह बनीं मिस फ्रेशर 2025

वर्धा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में आयोजित नवागंतुक स्वागत समारोह में बी.ए.बी.एड. आई.टी.ई.पी.की छात्रा उत्कर्षा सिंह को मिस फ्रेशर 2025 के खिताब से नवाजा गया।

समारोह के दौरान छात्रों ने गीत, नृत्य, नाट्य और फैशन परेड जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूरी सदस्यों के अनुसार उत्कर्षा सिंह ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. गोपाल कृष्ण ठाकुर सहित शिक्षकों और वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुकों का स्वागत किया तथा उन्हें विश्वविद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

रंगारंग प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन का समापन सामूहिक उत्सव और फोटो सेशन के साथ हुआ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS