Explore

Search

March 31, 2026 10:49 pm

प्रभारी प्राचार्य पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के जोगीपुर स्थित हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता ड्राइवर हैं और उनकी बेटी जोगीपुर हाई स्कूल में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि 15 अगस्त से चार दिन पहले प्राचार्य ने उसे और दो अन्य छात्राओं को स्कूल के हाल की सफाई करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि सफाई के दौरान प्राचार्य ने छात्रा को गलत नीयत से देखा और उसकी कमर पर हाथ रख दिया। घटना से डरी छात्रा ने पिता को सब कुछ बताया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत की। पुलिस ने पूरे मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


प्रभारी प्राचार्य ने मामले को बताया षड्यंत्र
प्रभारी प्राचार्य ने इस मामले को षड्यंत्र बताया है। उन्होंने घटना से तीन दिन पहले ही कलेक्टोरेट में आवेदन देकर शिकायत की थी। मनीष वर्मा का कहना है कि स्कूल की एक महिला टीचर लेट आने और क्लास न लेने की वजह से उनसे विवाद करती थी। हाल ही में शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत उन्हें काम सौंपा गया था, जिसे लेकर प्राचार्य और टीचर के बीच हुज्जतबाजी हुई। इसके बाद महिला टीचर ने उन्हें फंसाने की धमकी दी थी। प्राचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित महिला टीचर ने पहले भी एक अन्य जिले में पोस्टिंग के दौरान वहां के प्राचार्य के खिलाफ गंभीर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मौजूदा प्रकरण में उन्हें जमानत मिल चुकी है, लेकिन इसके बाद भी महिला टीचर दूसरे मामले में फंसाने की धमकी देती रही। इसी की आशंका जताते हुए उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS