Explore

Search

October 22, 2026 7:33 am

500 रुपये को लेकर विवाद, मोपेड में लगाई आग

बिलासपुर। कुरेली गांव में 500 रुपये को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद युवक ने श्रमिक की मोपेड को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

हिर्री क्षेत्र के ग्राम कुरेली में रहने वाले अर्जुन टंडन (40) ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे अपने नाम मोपेड से गांव के तुंगन किराना दुकान में चावल लेने गया था। इस दौरान गांव का ही अनिल खाण्डेकर दुकान पर मौजूद था। उसने अर्जुन से कहा कि दुकान से चावल मत खरीदो, वह अपने घर का चावल दे देगा। इस पर अर्जुन ने 20 किलो चावल के लिए 500 रुपये दिए, जिसमें से 100 रुपये वापस भी ले लिया। कुछ देर बाद जब अर्जुन ने अनिल से चावल मांगा तो वह मुकर गया और पैसे लेने से इंकार करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। अर्जुन ने बताया कि वह डर के कारण अपना मोपेड वही छोड़कर घर चला गया। कुछ देर बाद हल्ला मचने पर लोगों ने बताया कि अनिल ने उसकी मोपेड को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि उसका वाहन पूरी तरह जल चुका था। अर्जुन ने करीब 30 हजार रुपये के नुकसान की बात कही है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS