Explore

Search

October 26, 2026 3:04 am

एनटीपीसी हादसा: दूसरे युवक की भी हो गई मौत


बिलासपुर। सीपत एनटीपीसी प्लांट में बुधवार की दोपहर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की अपोलो में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को ही एक युवक की मौत हो गई थी। मृतकों की संख्या दो हो गई है। सीपत एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से मृतक  के स्वजन को संविदा में रोजगार और मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है।


सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि बुधवार की दोपहर एनटीपीसी प्लांट में प्लेट टूटने की वजह से भारी भरकम कूपर श्रमिकों के ऊपर गिर गया था। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इसमें श्याम साहू और प्रताप कुमार की स्थिति गंभीर थी। घायलों को तत्काल बिलासपुर रेफर किया गया। रास्ते में ही श्याम साहू की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रताप कुमार को अपोलो में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बुधवार की देर रात प्रताप ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS