Explore

Search

October 29, 2026 8:08 am

सड़क पर झगड़ा कर रहे युवकों को साइड मांगना पड़ा महंगा, ऑटो चालक पर चाकू से हमला

बिलासपुर। सड़क पर झगड़ा कर रहे युवकों को साइड देने के लिए कहना एक ऑटो चालक को भारी पड़ गया। युवकों में से एक ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल चालक ने सरकंडा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार की है। बिलासा चौक निवासी नीरज यादव (30) ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार की रात वह सवारी छोड़कर घर लौट रहा था। उसी दौरान शनिचरी बाजार स्थित शराब भट्ठी के पास उसने देखा कि कुछ युवक सड़क के बीचोंबीच झगड़ा कर रहे हैं, जिससे वहां पर जाम लग रहा था। नीरज ने रास्ता देने के लिए युवकों को वहां से हटने को कहा। इसी बात पर एक युवक भड़क गया और खुद को सत्यम यादव बताते हुए नीरज से बहस करने लगा। बहस के दौरान आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। चाकू लगते ही नीरज घायल हो गया, लेकिन किसी तरह खुद को संभालते हुए वह सरकंडा थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सत्यम यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अब पुलिस हमलावर युवक की तलाश कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS