Explore

Search

October 20, 2026 1:55 am

कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा ने किया ईडी एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन

राजू शर्मा जांजगीर-चांपा ।जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा कचहरी चौक में ED और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास समेत विभिन्न स्थानों पर 10 मार्च को की गई छापे को साज़िश बताते हुए जमकर नारेबाज़ी की और पुतला दहन किया ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ईडी और भाजपा सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैग्वार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पारस शर्मा

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, सेवा दल जिला अध्यक्ष देव पांडे, जिला कांग्रेस महामंत्री शिशिर द्विवेदी, उपाध्यक्ष रफिक सिद्धकी, सुनील साधवानी, अजीत राणा, पार्षद विष्णु यादव, अरमान खान, आकाश तिवारी, संतोष गढ़ेवाल, मुस्कान परवीन, अनिल चौरसिया, रवि सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS