Explore

Search

September 13, 2025 9:15 am

R.O. N0.17

Advertisement Carousel

सिंहदेव के इस खुलासे से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल


प्रदेश कांग्रेस में नए क्षत्रप की ताजपोशी को लेकर होने लगी चर्चा, गुटीय राजनीति पर भरोसा करने वाले होने लगे लामंबद
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का यह कहना था कि आलाकमान जो भी जिम्मेदारी देंगे उसे संभालने के लिए वे राजी हैं। बात हो रही है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए क्षत्रप की। पीसीसी चेयरमैन दीपक बैज रिप्लेस होंगे या फिर बने रहेंगे। टीएस सिंहदेव के इस बयान से यह तो तय हो गया है कि बैज रिप्लेस होंगे और जो नाम सामने आ रहा है वह टीएस सिंहदेव का ही है। अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। या यूं कहें कि सिंहदेव ने खुदकर होकर इस पर पूर्ण विराम लगा दिया है। इसके कई कारण हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में चाहे कांग्रेस की राजनीति हो या फिर भाजपा की। न्यायधानी बिलासपुर का अपना खास महत्व और अलग अंदाज है। पूर्व सीएम डा रमन सिंह के सत्ता का दौर अगर आपको याद होगा तो यह भी अच्छी तरह पता होगा कि जब कभी डा रमन सिंह राजनीतिक प्रवास पर बिलासपुर या जिले के दौरे पर आते थे महत्वपूर्ण घोषणाएं वे यहीं करके जाते थे।

चाहे वह विधानसभा या फिर लोकसभा का चुनावी माहौल हो गया फिर सामान्य राजनीतिक प्रवास। छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रदेशवासियों को सीधे असर करने वाली घोषणाओं का सार्वजनिक रूप से खुलासा करके जाते थे। इसे आप जो भी नजरिए से देखें पर यह बात साफ है कि उनकी इस घोषणा का असर और बिलासपुर से निकलने वाले संदेश का पुख्ता और सकारात्मक असर प्रदेश में होता था और यह देखने में भी मिलता था। यह बिलासपुर की मीडिया की खासियत रही है कि संदेशों को जनता तक पहुंचाना और संदेश के पीछे के की बातों और राजनीतिक मंशा को भी साफतौर पर जनता के बीच रखना। यही बात पूर्व सीएम डा सिंह सहित दोनों दलों के दिग्गजों को कल भी पसंद थी और आज भी।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के बयान को भी इस नजरिए से देखा जाना चाहिए। बयान कहें या फिर स्वीकारोक्ति। सवाल यह भी उठ रहा है कि मीडिया की ओर से उठे सवाल का उन्होंने खुलेमन से स्वीकार किया और उसी अंदाज में जवाब भी दिया। जवाब के ना नूकूर भी नहीं।

इसे भी सतहीतौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। सिंहदेव के इस बयान के पीछे सधी राजनीति भी देखी जा रही है। बिना किसी संकोच के आलाकमान के निर्णय को आत्मसात करने की बात करने के पीछे उन्होंने पूरी तरह के अटकलबाजी पर विराम लगा दिया है। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा पर भी पूर्ण विराम लग जाएगा कि दीपक बैज रिप्लेस होंगे तो उनकी जगह कौन लेगा। सिंहदेव ने हामी भरकर अटकलबाजी के साथ ही दावेदारी पर भी विराम लगा दिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS