Explore

Search

October 20, 2026 6:39 am

अवैध गैस रिफिलिंग करते आरोपी गिरफ्तार, नौ सिलेंडर जब्त

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नौ गैस सिलेंडर जब्त किए हैं और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।


सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रभात चौक के पास घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर सरकंडा पुलिस ने भव्य किचन केयर नामक दुकान पर छापेमारी की। मौके पर दुकान संचालक भुवन साहू (52), निवासी अशोक नगर, सरकंडा को घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में गैस भरते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके पास से नौ गैस सिलेंडर जब्त किए। इन सिलेंडरों का उपयोग घरेलू गैस से अवैध तरीके से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में बालक झुलसा
गैस की अवैध रिफिलिंग न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह बेहद खतरनाक भी है। सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में कुछ दिन पहले एक अवैध रिफिलिंग सेंटर में बड़ा हादसा हुआ था। रिफिलिंग के दौरान आग लगने से एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया था और दुकान का कर्मचारी भी आग की चपेट में आ गया था। पुलिस ने इस मामले में भी रिफिलिंग सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की थी। खाद्य विभाग की टीम ने घटना स्थल की जांच कर रिफिलिंग सेंटर की लापरवाहियों को उजागर किया था।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS