Explore

Search

October 28, 2026 11:29 pm

चाइनीज मांझे से मासूम की मौत, हाई कोर्ट ने पूछा, प्रतिबंध के बावजूद कैसे बिक रहा है बाजार में


बिलासपुर। चाइनीज मांझे से मासूम की मौत का मामला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट पहुंच गया है। नाराज कोर्ट ने पूछा कि प्रतिबंध के बावजूद कैसे बाजार में कैसे बिक रहा है। कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। इस घटना छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए जनहित याचिका में रूप में रजिस्टर्ड करने का निर्देश रजिस्ट्रार जनरल को दिया था।

इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस के डिवीजन बेंच में हुई। चीफ जस्टिस ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि चाइनज मांझे पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। प्रतिबंध के बावजूद यह बाजार में बिक कैसे रहा है।

नाराज सीजे ने महाधिवक्ता कार्यालय के ला अफसरों से पूछा कि सरकार को सिस्टम काम कर रहा है या नहीं। बैन सामानों की बाजार में बिक्री हो रही है और देखने वाला कोई नहीं है। सिस्टम की लापरवाही का भेंट चढ़ गया है मासूम। पीआईएल की अगली सुनवाई के लिए डिवीजन बेंच ने 29 जनवरी की तिथि तय कर दी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS