Explore

Search

October 29, 2026 12:22 am

कुरूर में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, हाईवा ने भैंसों को कुचला, फूटा गुस्सा

रायपुर. नया रायपुर के कुरूर गांव में हाईवा ने छह भैंसों को कुचल दिया . इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर किया। ग्रामीणों का कहना है कि भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए मुरुम ले जाने वाले दर्जनों भारी वाहन डीजल बचाने के लिए गांव के अंदर से गुजरते है, इससे जान-माल को खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईवा वाहन चालक गांव की सुरक्षा और नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और आवागमन ठप कर दिया। उन्होंने मांग की कि भारी वाहनों के गांव से गुजरने पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS