Explore

Search

July 23, 2026 3:09 am

एकसाथ ऑन लाईन ध्यान(मेडिटेशन) विश्व कीर्तिमान

धीरे धीरे भारत पुनः विश्वगुरु बनते जा रहा हैं। तभी तो भारत की संस्कृति, संस्कार विश्वविख्यात हो रहे हैं। इसीक्रम में पहले 21 जून को विश्व योग दिवस के बाद अब 21 दिसंबर को विश्व मेडिटेशन दिवस के रूप में मान्यता मिल गई हैं।
21 दिसम्बर को विश्व के पहले मेडिटेशन दिवस को ऐतिहासिक बनाने हेतु प्रख्यात योग प्रशिक्षक हैबिल्ड के सहसंस्थापक आईआईटीयन सौरभ बोथरा द्वारा शनिवार सुबह 6.30 बजे सर्वाधिक लोगों के साथ ऑन लाईन मेडिटेशन कर विश्व कीर्तिमान बनाने का निर्णय लिया गया हैं।  आम जनता इस ऑन लाईन निशुल्क ध्यान साधना में में शामिल होकर विश्व कीर्तिमान का सर्टिफिकेट प्राप्त करने हेतु https://habit.yoga/Lalit_ddb6y लिंक में अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं। बिलासपुर के जो लोग ऑन लाईन नहीं जुड़ सकते वे शुभमविहार स्थित ललित अग्रवाल के निवास पर सुबह 6.20 बजे शामिल होकर उक्त विश्वकीर्तिमान को अपनी आँखों के सामने मूर्त रूप लेते हुई देख सकते हैं।
नियमित योगी ललित अग्रवाल ने बताया कि वास्तव में योग के आठ अंग यथा यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, और समाधि होते हैं। जबकि अधिकांश लोग साधारण भाषा मे पहले चार को योग तथा शेष चार को मेडिटेशन समझाते हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS