Explore

Search

September 11, 2026 8:42 pm

भंडारा सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक, परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

घायलों को 50-50 हजार रुपये देने के निर्देश, प्रभावित परिवारों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंची

CBN36 रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन से लगातार समन्वय किया जा रहा है। घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की अधिकारियों की टीम भंडारा भेजी गई है। टीम भंडारा पहुंच चुकी है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत एवं सहायता कार्यों में जुटी है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत छत्तीसगढ़ के नागरिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये तथा दुर्घटना में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। घायलों के उपचार से लेकर परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तक सरकार हरसंभव मदद करेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS