Explore

Search

September 12, 2026 1:22 am

क्रांतिनगर जैन मंदिर में माताजी ससंघ का चातुर्मास प्रवास, धर्ममय हुआ वातावरण

मंगलवार को आचार्य श्री की पूजन एवं शांतिविधान का होगा आयोजन

CBN 36 बिलासपुर। क्रांतिनगर स्थित 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज की परम प्रभावक शिष्या एवं नवाचार्य 108 श्री समय सागर महाराज की आज्ञानुवर्ती आर्यिका श्री 105 अकम्प मति माताजी एवं आर्यिका श्री 105 अचल मति माताजी ससंघ का चातुर्मास प्रवास जारी है। माताजी ससंघ के सानिध्य में मंदिर परिसर का वातावरण धर्ममय बना हुआ है।

मंगलवार को प्रातः 7:30 बजे से मंगलाष्टक अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन माताजी के मुखारविंद से कराया जाएगा। इसके पश्चात माताजी के सानिध्य में आचार्य श्री की पूजन एवं शांतिविधान संपन्न होगा।

शांतिविधान के पुण्यार्जक प्रवीण जैन, शकुन जैन, प्रशांत (जिमी) जैन, विहान एवं समस्त कोयला परिवार हैं।

सोमवार सायंकाल माताजी ससंघ के सानिध्य में आचार्य भक्ति का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाओं ने वैयावृत्ति में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन में समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

मंदिर समिति के अनुसार मंगलवार को माताजी ससंघ की आहारचर्या भी क्रांतिनगर में संपन्न होगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS