Explore

Search

July 27, 2026 7:04 pm

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी: फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

CBN36 छत्तीसगढ़ ।जांजगीर-चांपा पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी पीयूष जायसवाल (21 वर्ष) के खिलाफ भारत सरकार के गृह मंत्रालय के माध्यम से लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जांजगीर-चांपा, बम्हनीडीह, चांपा और कोरबा क्षेत्र के कई लोगों से निवेश के नाम पर बड़ी रकम एकत्र की और बाद में फरार हो गया। उसके खिलाफ थाना बम्हनीडीह और थाना चांपा में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपपत्र दाखिल होने के बाद से वह लगातार न्यायालय में अनुपस्थित है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी हैं। लगातार फरार रहने के कारण उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है, जिससे देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उसकी निगरानी की जा सके।

एसपी विजय पांडे की अपील

यदि किसी व्यक्ति को आरोपी पीयूष जायसवाल के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, जांजगीर-चांपा (94791-93199) या थाना चांपा प्रभारी (79874-60292) से संपर्क करे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS