Explore

Search

June 5, 2026 11:46 pm

करही में नई चौकी, अपराधियों की उलटी गिनती शुरू: 24 घंटे निगरानी और त्वरित कार्रवाई का दावा

“विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के साथ जांजगीर चांपा एसपी विजय पांडेय ने किया लोकार्पण, शक्ति जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद

जांजगीर-चांपा, 5 जून। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन एसपी विजय पांडेय ने किया। इस अवसर पर शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर  एएसपी उमेश कश्यप जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अपराध नियंत्रण को मिलेगी नई मजबूती

ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्थापित यह सहायता केंद्र अब 24 घंटे संचालित होगा। अधिकारियों का कहना है कि केंद्र शुरू होने से घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस प्रतिक्रिया संभव होगी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

एसपी विजय पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीणों को अब छोटी-बड़ी शिकायतों या सहायता के लिए दूर स्थित थाना अथवा चौकी तक नहीं जाना पड़ेगा। सहायता केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही पुलिस की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

चौबीसों घंटे तैनात रहेगा पुलिस बल

पुलिस सहायता केंद्र में नियमित रूप से पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की निगरानी मजबूत होगी और आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।

स्टाफ को दिए संवेदनशीलता के निर्देश

उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने सहायता केंद्र का निरीक्षण किया और तैनात स्टाफ को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस सहायता केंद्र परिसर में व्यापक वृक्षारोपण भी किया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने का आह्वान किया।

ग्रामीण अंचल में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। करही और आसपास के गांवों में अब पुलिस की मौजूदगी सीधे महसूस होगी, जिससे अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS