Explore

Search

June 5, 2026 10:10 pm

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में कार्यक्रम, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

बिलासपुर, 5 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, बिलासपुर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन द्वारा पर्यावरण ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद नेहरू शताब्दी नगर कॉलोनी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल की वार्षिक पर्यावरण पत्रिका ‘पर्यावरण दर्पण’ का विमोचन भी किया गया। साथ ही कंपनी की पर्यावरणीय पहलों और सतत खनन गतिविधियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।

अपने संबोधन में हरीश दुहन ने कहा कि ऊर्जा उत्पादन के साथ पर्यावरणीय दायित्वों का निर्वहन भी संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र ने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

कार्यक्रम में डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कुसमुंडा और हसदेव क्षेत्र की टीमों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान निबंध, चित्रकला, तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धा महिला मंडल की पदाधिकारी उपस्थित थीं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS