Explore

Search

July 10, 2026 4:35 am

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में तिफरा विद्युत कार्यालय का घेराव, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन का ऐलान

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा सहित पूरे बिलासपुर जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सोमवार 25 मई को सुबह 11 बजे तिफरा स्थित मुख्य विद्युत कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे विजय केशरवानी करेंगे।

विजय केशरवानी का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता, व्यापारी, छात्र, किसान और घरेलू उपभोक्ता गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

प्रदर्शन को लेकर जारी बयान में विजय ने कहा कि कुछ दिनों पहले बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया गया था, लेकिन उसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार बिजली बाधित होने से लोगों का धैर्य टूटने लगा है।

विजय केशरवानी ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही और बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जनता अब सड़क पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कुंभकरणीय नींद में सोए बिजली विभाग को जगाने के लिए यह जनआंदोलन किया जा रहा है।

उन्होंने बिलासपुर जिले की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

प्रदर्शन सोमवार सुबह 11 बजे तिफरा स्थित मुख्य विद्युत कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS