Explore

Search

May 24, 2026 8:29 pm

फरार आरोपी राहुल उर्फ गौरव पाठक गिरफ्तार, हीरोइन-डोडा तस्करी मामले में दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी विजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से की अपील कहा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जा सके

दुर्ग, 24 मई। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना जामुल पुलिस ने मादक पदार्थ हीरोइन चिट्ठा एवं डोडा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल उर्फ गौरव पाठक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 जनवरी 2026 को थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत ढांचा भवन इलाके में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी रज्जी कौर एवं उसके पुत्र किशन सिंग के किराये के मकान से 33.36 ग्राम हीरोइन चिट्ठा तथा 281.85 ग्राम डोडा बरामद किया गया था।

मामले में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत धारा 8, 21(ख), 27(क) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। प्रकरण में रज्जी कौर, किशन सिंग, मिथलेश, परमेश्वर, लोकेश, निहाल, अल्ताफ, माजिद, दीपक कुमार शाह, रणदीप एवं अभयजोत सिंह सहित कई आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था।

विवेचना के दौरान फरार आरोपी राहुल उर्फ गौरव पाठक की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने 24 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS