Explore

Search

September 9, 2026 3:46 pm

फूड पाइजनिंग की सूचना पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव ग्राम बेलगहना में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ग्राम पंचायत करहीकछार के आश्रित ग्राम केकराडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पूरक पोषण आहार खाने के बाद 5 बच्चे बीमार हो गए हैं।

सूचना मिलते ही विधायक श्रीवास्तव कार्यक्रम स्थल से सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना पहुंचे और भर्ती बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों को बच्चों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

परिजनों के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन करने के बाद बच्चों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बच्चों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे, शिवदत्त निर्मलकर, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य, बेलगहना उपसरपंच अमित गुप्ता, गणेश कश्यप और राम गंधर्व सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है, ताकि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS