Explore

Search

July 22, 2026 3:29 am

बिलासपुर में खाकी का सम्मान, स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने सरकंडा थाना प्रभारी को किया सम्मानित

बिलासपुर। शहर में खाकी वर्दी के सम्मान में एक सराहनीय पहल सामने आई। सामाजिक संस्था स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा सरकंडा थाना के प्रभारी प्रदीप आर्य का सम्मान किया गया।

संस्था के संस्थापक चंचल सलूजा ने थाना प्रभारी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा तथा क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर चंचल सलूजा ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते हैं, तभी नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी बिलासपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रमों से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरणा मिलती है।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS