Explore

Search

February 28, 2026 1:28 pm

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता का समापन

दुर्ग/रायपुर/।भिलाई।छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में दुर्ग में संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय बलों से आए खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पुलिस जवान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनके अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्र की विशिष्ट पहचान रही है और राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही है। जशपुर में आर्चरी एकेडमी तथा नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा युवाओं के लिए कैरियर के नए अवसर भी बनते हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को आकर्षक प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और अभिभावकों से बच्चों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और धनुर्विद्या की समृद्ध विरासत का उल्लेख किया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छह टीमों सीआईएसएफ, राजस्थान, सीआरपीएफ, उत्तर प्रदेश, बीएसएफ एवं आईटीबीपी को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर डोमन लाल कोर्सेवाड़, विधायक अहिवारा, श्रीमती अलका बाघमार, महापौर नगर पालिक दुर्ग, अरूण देव गौतम पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी सदानंद कुमार एसएसपी विजय अग्रवाल उप पुलिस महानिरीक्षक, राजेश कुकरेजा भापुसे, उमनि/सेनानी/खेल अधिकारी प्रथम वाहिनी छसबल, ओ.पी. शर्मा सेनानी 4थी वाहिनी छसबल, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम उप सेनानी, 7वी वाहिनी छसबल, श्रीमती सबा अंजुम, उप सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई एवं पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS