Explore

Search

July 22, 2026 4:32 am

हिंदी विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई श्रद्धांजलि

वर्धा महाराष्ट्र।महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में गुरुवार को जाणता राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्तूरबा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर साहित्य विद्यापीठ एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार, कुलानुशासक डॉ. राकेश मिश्र तथा मराठी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप सपकाले सहित अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यापक, अधिकारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS