रायपुर छत्तीसगढ़।पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के तहत संवाद से समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत महादेव घाट रोड लाखे नगर क्षेत्र के व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामुदायिक भवन अश्विनी नगर स्थित हॉल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन संदीप पटेल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद का मुख्य उद्देश्य कमिश्नरेट प्रणाली के संबंध में जानकारी देना व्यापार को बाधारहित बनाए रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना एवं सुरक्षा संबंधी समन्वय को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु

• कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के पश्चात पुलिस व्यवस्था एवं अधिकारियों के अधिकारों की जानकारी दी गई।
• व्यापारियों की यातायात व्यवस्था में भूमिका को लेकर चर्चा की गई, जिसमें दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार का सामान न रखने एवं शेड निर्माण न करने के निर्देश दिए गए।
• दुकानों के सामने ठेले एवं गुमटी नहीं लगाने की अपील की गई।
• अतिक्रमण या शेड निर्माण की स्थिति में दुकानदार के साथ-साथ संपत्ति मालिकों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए गए।
• पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पट्टी निर्धारित करने के संबंध में निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
• यातायात नियमों के पालन को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
• व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं न्यूनतम 30 दिनों का फुटेज सुरक्षित रखने को कहा गया।
• किसी भी आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
• ऑनलाइन सामान ऑर्डर करते समय सतर्कता बरतने एवं साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई।
संवाद कार्यक्रम में महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के संरक्षक रमेश जैन, अध्यक्ष विमल बाफना, महासचिव राम चौरसिया, कोषाध्यक्ष विनोद जोशी, उपाध्यक्ष राज अग्रवाल, सचिव वैभव सालुंखे सहित विनोद जैन, प्रशांत भागवत एवं लगभग 50 से अधिक व्यापारी उपस्थित रहे।


संवाद के पश्चात व्यापारियों ने क्षेत्र में व्यवस्था में सुधार की आशा जताई तथा पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रधान संपादक


