Explore

Search

September 6, 2026 10:06 am

गुढ़ियारी क्षेत्र में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देश पर नॉर्थ जोन क्षेत्र में अवैध हथियार रखने व उनकी खरीद–फरोख्त पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 फरवरी 2026 को गुढ़ियारी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सीएसईबी मैदान के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में गुढ़ियारी थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा निवासी रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद हुई। हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ शर्मा पिता अरुण शर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी तिरंगा चौक, डी.डी. नगर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 50/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पिस्टल की प्राप्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS