Explore

Search

March 7, 2026 1:55 pm

उत्पादन पर आंशिक असर, दूसरी पाली से खदानों में कामकाज ने पकड़ी रफ्तार

बिलासपुर।दिनभर की स्थिति के आकलन के बाद खदानों के कार्यसंचालन को लेकर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उत्पादन पर आंशिक असर ही देखा गया है। कुल दैनिक उत्पादन में लगभग 10 प्रतिशत तक की गिरावट रहने का अनुमान है।

दूसरी पाली तक खदानों में कार्यसंचालन ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। मशीनरी और तकनीकी गतिविधियों में सुधार आने से उत्पादन व्यवस्था को संभालने में मदद मिली है।

इस संबंध में एसईसीएल के बिलासपुर जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्रा ने बताया कि कंपनी कर्मचारियों की उपस्थिति में सामान्य दिनों की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक अधिक गिरावट दर्ज की गई। इसका असर कुछ विभागीय कार्यों पर पड़ा है। विशेष रूप से विभागीय कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले ओबीआर ओवर बर्डन रिमूवल कार्य प्रभावित हुए हैं।उन्होंने बताया कि प्रबंधन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आने वाले समय में कार्यसंचालन को पूरी तरह सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS