Explore

Search

May 15, 2026 4:38 pm

13 फरवरी को रायपुर में होगा विश्व रेडियो दिवस 2026 का आयोजन

रायपुर।प्रसार भारती एवं यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी 2026 को विश्व रेडियो दिवस का आयोजन रायपुर में किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महत्व का यह कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और आकाशवाणी महानिदेशालय के सहयोग से आकाशवाणी रायपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ यूनेस्को के प्रतिनिधि, प्रसार भारती एवं आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

विश्व रेडियो दिवस 2026 की थीम रेडियो और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निर्धारित की गई है। इस विषय के अंतर्गत रेडियो प्रसारण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नवाचारपूर्ण उपयोग, सामग्री निर्माण में एआई की भूमिका, श्रोताओं तक प्रभावी पहुंच तथा तकनीकी और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतीकरण, परिचर्चा सत्र और विशेषज्ञ पैनल चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों का उद्देश्य रेडियो माध्यम को तकनीकी रूप से सशक्त, अधिक समावेशी और भविष्य के अनुरूप बनाना है।

गौरतलब है कि विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस रेडियो की विश्वसनीयता, व्यापक पहुंच और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS