Explore

Search

November 7, 2026 9:50 am

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का हुआ भव्य स्वागत

बिलासपुर ।सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन कर मत्था टेका और प्रदेश में व्यापार एवं उद्योग की उन्नति के लिए अरदास की। नगर कीर्तन का नेतृत्व कर रहे पंज प्यारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान संगतों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई भी दी गई।

पंज प्यारों ने सम्मान स्वरूप सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी चंचल सलूजा परमजीत सिंह उपवेजा सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने संगतों को फल वितरण कर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। नगर में पूरे दिन श्रद्धा भक्ति और सेवा भाव का माहौल बना रहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS