Explore

Search

January 26, 2026 12:54 am

सियान चेतना अभियान पहुँचा जिले के हिर्री थाना क्षेत्र, वृद्ध नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक ,पारिवारिक प्रताड़ना सहन न करने की गई अपील

बिलासपुर।बिलासपुर जिले के हिर्री थाना अंतर्गत ग्राम सकर्रा में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और संरक्षण हेतु सियान चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की पहल पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  किया गया।

कार्यक्रम में एएसपी अनुज कुमार तथा एसडीओपी डी.आर. टंडन की उपस्थिति में वृद्धजनों को श्रीफल गमछा साड़ी और फूलमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने वृद्ध नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की पारिवारिक प्रताड़ना सहन न करने की अपील की।

एएसपी अनुज कुमार ने कहा कि हमारे समाज में वृद्धजनों का स्थान वटवृक्ष की तरह है। उनका सम्मान भारतीय संस्कृति की आत्मा है ।उन्होंने वृद्धजनों को पुलिस से निर्भय होकर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान एक चिकित्सा टीम द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान पुलिस के इस व्यवहार से वृद्धजन उत्साहित और भावुक नजर आए।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान सहायता और विधिक सुरक्षा प्रदान करना है। सियान चेतना कार्यक्रम का यह सातवा चरण है जो जिले के अन्य हिस्सों में भी चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा।इस अभियान को काफ़ी अच्छा प्रतिषाद मिल रहा है और लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS