Explore

Search

July 21, 2026 1:58 pm

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने न्यायिक अफसरों के तबादले का जारी किया आदेश

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने लोवर ज्यूडिशियल सर्विस के अंतर्गत तीन न्यायिक अधिकारियों का तबादला और प्रमोशन के साथ ही प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किये हैं।
हाई कोर्ट के निर्देशानुसार जारी पहले आदेश में सिविल जज सीनियर डिवीजन रुपाली अग्रवाल जो प्रथम सिविल जज के रूप में कटघोरा पदस्थ थीं , उन्हें इसी पद पर सूरजपुर जिले में सूरजपुर कोर्ट का अतिरिक्त जज सीनियर डिविजन नियुक्त किया गया है।

लोवर ज्यूडिशियल सर्विस के अंतर्गत पदस्थ दो सिविल जजों को (जूनियर डिवीजन) प्रतिनियुक्ति पर राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजा गया है। इनमें से पर्थ तिवारी को उप सचिव छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। मनोज कुमार कुशवाहा को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। इन दोनों की प्रतिनियुक्ति के साथ इन्हें जूनियर डिविजन से सीनियर डिवीजन में पदोन्नत दी गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS