Explore

Search

August 21, 2026 10:25 am

आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स का जवान घायल

नारायणपुर। नारायणपुर जिले के थाना कोहकामेटा कैंप कुतूल से सर्चिंग के लिए जवान निकले थे। सर्चिंग के दौरान सुबह 09:30 से 10:00 बजे के बीच कैंप कुतूल से 1.5 किमी. बेड़माकोटी की ओर माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी ब्लास्ट होने से बस्तर फाइटर्स का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल नारायणपुर में किया जा रहा है। प्रारंभिक उपचार के बाद घायल जवान की हालत बेहतर और सामान्य बताई जा रही है।

आईटीबीपी, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए कुतुल एवं नवीन कैंप बेड़माकोटी के लिए रवाना हुई थी। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में माओवादियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS