Explore

Search

April 6, 2026 4:08 am

किराया मांगने पर आटो ड्राइवर की पिटाई, तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर में किराया मांगने पर तीन युवकों ने आटो ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने ड्राइवर को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल ड्राइवर ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


गणेश नगर निवासी संजय रजक आटो चलाते हैं। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे उन्होंने गणेश नगर में रहने वाले अनिल निषाद, रवि ध्रुव और शिव को आटो में बिठाया। तीनों युवक आटो से रामा वैली कॉलोनी, बोदरी गए। कॉलोनी के गेट पर ड्राइवर ने उन्हें उतारकर किराया मांगा।
किराया मांगते ही तीनों युवक नाराज हो गए। उन्होंने आटो ड्राइवर से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट होते देख आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर ड्राइवर को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद घायल ड्राइवर चकरभाठा थाने पहुंचा और तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनिल निषाद, रवि ध्रुव और शिव के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS