Explore

Search

October 20, 2026 6:37 am

डॉक्टर वंदना चौधरी पर रिश्वत के आरोप,प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण

परिवार नियोजन और एमटीपी ऑपरेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक

बिलासपुर, 23 मार्च 2025 – जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वंदना चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर डॉक्टर चौधरी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उन्हें समक्ष तलब किया गया है। साथ ही, उनके द्वारा किए जाने वाले परिवार नियोजन (टीटी) और गर्भपात (एमटीपी) से संबंधित सभी ऑपरेशनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

अब इन ऑपरेशनों को डॉक्टर रमा घोष और डॉक्टर ममता सलूजा द्वारा पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

सेमरचुवा निवासी श्रीमती जमंत्री पटेल ने डॉक्टर वंदना चौधरी पर नसबंदी ऑपरेशन के लिए 6,000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 2,000 रुपये दे भी दिए थे, लेकिन डॉक्टर द्वारा और पैसे की मांग को लेकर उन पर दबाव बनाया गया। इस मामले में शिकायतकर्ता ने ऑडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किया है, जिसके आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आगे की जांच जारी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS