Explore

Search

October 20, 2026 6:37 am

परिवार गया घूमने, चोरों ने सूने घर में लगाई सेंध

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर और नकद 20 हजार रुपये पार कर दिए। राजमिस्त्री लक्ष्मण प्रसाद बंजारे अपने परिवार के साथ रतनपुर घूमने गए थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

शनिवार सुबह 11 बजे लक्ष्मण प्रसाद अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ रतनपुर गए थे। घूमने के बाद वे रात को बिलासपुर में अपने बहनोई के घर ठहर गए। रविवार सुबह करीब सात बजे उनके भतीजे समीर ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। यह सुनते ही लक्ष्मण प्रसाद तुरंत घर लौटे।

घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि सामने का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी टीन की पेटी गायब थी। आसपास तलाश करने पर पेटी घर से थोड़ी दूर खेत में मिली, लेकिन उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये गायब थे।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पीड़ित की शिकायत पर सीपत थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS