Explore

Search

October 21, 2026 6:58 pm

प्रेस क्लब और प्रेस ट्रस्ट भवन में अध्यक्ष इरशाद ने किया ध्वजारोहण

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार की सुबह राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण किया गया। यहां सवा आठ बजे प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने ध्वजारोहण किया।झंडा फहराने के बाद उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,सचिव दिलीप यादव,सहसचिव दिलीप जगवानी,कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक,कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे सहित वरिष्ठ और युवा पत्रकारों के अलावा शहर के मौजूद गणमान्य नागरिकों ने इस अवसर पर जनगणमन का गान किया। इसके पहले सभी पदाधिकारी और पत्रकारों ने ईदगाह चौक स्थित प्रेस ट्रस्ट भवन में भी ध्वजारोहण किया। यहां सचिव दिलीप यादव ने झंडा फहराया और सभी ने राष्ट्रगान किया। इसके बाद सभी पत्रकार और नागरिकों को मिष्ठान का वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। इस मौके पर सभी लोगों के बीच हर्षोल्लास का माहौल देखा गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS