Explore

Search

November 21, 2026 12:56 am

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अभय नारायण ने किया छठ पूजा का प्रसाद भेंट, बिलासपुर के छठ घाट की व्यवस्थाओं की सराहना की

CBN36 बिलासपुर। छठ पूजा समिति के संरक्षक एसपी सिंह की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके भिलाई स्थित निवास पर छठ पूजा का प्रसाद भेंट किया गया। इस अवसर पर अभय नारायण राय ने पूर्व मुख्यमंत्री को प्रसाद सौंपा। उनके साथ प्रशांत सिंह एवं आशुतोष शर्मा भी उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के छठ घाट में की जाने वाली व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रसाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कामना की कि छठी मइया का आशीर्वाद पूरे प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल बिलासपुर के छठ घाट पहुंचे थे और अरपा महाआरती में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा के आयोजन एवं घाट की व्यवस्थाओं को करीब से देखा था।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS