Explore

Search

October 27, 2026 12:03 pm

पीएम मोदी पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, खड़गे का पुतला फूंका

राजकिशोर नगर चौक पर कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी, सार्वजनिक रूप से खेद जताने की मांग

CBN36 बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण ने राजकिशोर नगर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खड़गे का पुतला दहन किया।

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक विरोध के दौरान मर्यादित भाषा के इस्तेमाल की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन विरोध के नाम पर व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणियों से बचना चाहिए।

राजनीतिक मर्यादाओं का पालन जरूरी : सुशांत शुक्ला

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कथित अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और राजनीतिक विरोध का अपना स्थान है, लेकिन विरोध के नाम पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।

कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की इस तरह की बयानबाजी उसकी राजनीतिक हताशा और निराशा को दर्शाती है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक असहमति लोकतंत्र की ताकत है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अमर्यादित भाषा स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कथित बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद जताने की मांग की।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व की बयानबाजी की निंदा करते हुए कहा कि संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से ऐसे आचरण का विरोध करता रहेगा।

इस मौके पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक और तीर्थ यादव, जिला महामंत्री यश मनहर, जनक देवांगन, प्रणव शर्मा, महाराज सिंहनायक तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा बीपी सिंह, ललित यादव, तुषार चंद्राकर, अंकुर सिंह, ब्रजेश शर्मा, अमन अग्रहरि, हरिओम कश्यप, रत्नाकर श्रीवास, दीपक शर्मा, रवि बरगाह, अभिषेक साव, जयशंकर साहू, विवेक यादव, यश गौरहा, रितेश कलवानी, शरद खैरवार, शिवराज साहू, अवधेश प्रसाद, शिवम यादव, दीपक सिंह, बाबा देवांगन, प्रवीण यादव और मनोज यादव सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS