Explore

Search

September 6, 2026 11:39 pm

दो दिवसीय विदर्भ स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

CBN36 वर्धा, 6 सितंबर 2026। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के नागार्जुन अतिथि गृह में अंतरराष्ट्रीय शितो कराटे एवं कोबुडो संगठन, महाराष्ट्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय विदर्भ स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार, 5 सितंबर को हुआ। शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव क़ादर नवाज़ ख़ान ने किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा एवं खेल समिति के पदेन सचिव एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निशीथ राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दो दिवसीय यह प्रशिक्षण शिविर 5 एवं 6 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विदर्भ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कराटे प्रशिक्षु एवं खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन अवसर पर ट्रेडिशनल शितो रियूचे इंडिया के चेयरमैन शिहान शेख दत्तू, चेयरमैन कृष्णा ढोबले, प्रेसिडेंट गणेश लांजेवार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तथा कार्यक्रम के आयोजक एवं ट्रेडिशनल शितो रियूचे महाराष्ट्र के चेयरमैन पराग पाटील सहित बड़ी संख्या में कराटे प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

शिविर में प्रतिभागियों को कराटे की तकनीकों, प्रशिक्षण पद्धतियों और आत्मरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य विदर्भ क्षेत्र में कराटे खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

दो दिवसीय शिविर के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS