Explore

Search

September 6, 2026 2:19 am

जितेन्द्र शुक्ला को फिर मिल सकती है कलेक्टरी, इस बार बड़े जिले पर नजर!

CBN36 रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त एक अहम खबर निकलकर सामने आ रही है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी जितेन्द्र शुक्ला को लेकर एक बार फिर कलेक्टरी की चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस बार उन्हें किसी बड़े और महत्वपूर्ण जिले की कमान दिए जाने की अटकलें हैं।

जितेन्द्र शुक्ला जांजगीर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने टूरिज्म बोर्ड के एमडी समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और फिलहाल मार्कफेड की कमान उनके पास है।

प्रशासनिक हलकों में शुक्ला की गिनती काम को अंजाम तक पहुंचाने वाले और रिजल्ट देने वाले अफसरों में होती रही है। हालांकि, बड़े जिलों की कलेक्टरी से अब तक उनकी दूरी बनी रही है।

सूत्रों की मानें तो आगामी प्रशासनिक फेरबदल में सरकार उन्हें रायपुर, दुर्ग या बिलासपुर जैसे किसी महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी देने पर विचार कर सकती है। इन तीन नामों में से किस जिले पर सरकार का भरोसा टिकता है, यह आने वाला फेरबदल साफ कर सकता है।

फिलहाल जितेन्द्र शुक्ला की अगली पोस्टिंग को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा गर्म है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम फैसला सरकार के स्तर पर होना बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक, अगली प्रशासनिक सर्जरी में शुक्ला का नाम अहम दावेदारों में शामिल हो सकता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS