Explore

Search

September 12, 2026 1:43 am

चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूटी नगदी बरामद

CBN 36 बिलासपुर। रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू और लूटी गई नगदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी देवेन्द्र गुप्ता (23), निवासी एनटीपीसी सीपत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे वह रैपिडो से ग्राहक को टिकरापारा गली छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान शिव टॉकीज चौक के पास रहने वाले राहुल गोस्वामी (24) ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर उसकी जेब से ₹500 और आधार कार्ड लूट लिया।
रिपोर्ट के आधार पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और लूटी गई ₹500 की नगदी भी जब्त कर ली गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS