Explore

Search

June 8, 2026 5:20 pm

मंकी रिजॉर्ट के पीछे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंकी रिजॉर्ट के पीछे संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और ताश पत्तियों समेत कुल 4.34 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकुलधाम स्थित मंकी रिजॉर्ट के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले, जिन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.82 लाख रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और दो कीपैड मोबाइल बरामद किए हैं। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 4.34 लाख रुपये आंका गया है।

इस मामले में थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 530/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

पुलिस ने इनसे नकद 1.82 लाख रुपये 12 मोटरसाइकिल 19 मोबाइल फोन 52 पत्ती ताश कुल जब्ती : 4.34 लाख रुपये बरामद किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दुर्ग शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

    रवि शुक्ला
    रवि शुक्ला

    प्रधान संपादक

    Advertisement Carousel
    CRIME NEWS

    BILASPUR NEWS