रायपुर। विदाई अवसर पर आईपीएस अधिकारी आईपीएस अंशिका जैन से आर्यन फिल्म के डायरेक्टर रामा नंद तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आर्यन फिल्म द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों में मिले सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
रामानंद तिवारी ने कहा कि अंशिका जैन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से समाज में जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निर्मित विभिन्न लघु फिल्मों और अभियानों को नई दिशा मिली। उनके सकारात्मक सहयोग ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुलाकात के दौरान रामानंद तिवारी ने उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंशिका जैन आगे भी अपने कार्यों के माध्यम से समाज और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देती रहेंगी।
इस अवसर पर आर्यन फिल्म परिवार ने भी उनके सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के सदस्यों ने कहा कि उनके कार्यकाल में सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों को निरंतर प्रोत्साहन मिला, जिससे जनहित के संदेश व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच सके।
प्रधान संपादक


