Explore

Search

September 6, 2026 3:42 am

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों को बांटी खेल किट, नियमित अभ्यास पर दिया जोर

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री डीकेएल क्लब, कोंडातराई में आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का भी प्रभावी मंच है। उन्होंने युवाओं से नियमित अभ्यास, समर्पण और मेहनत के साथ अपने खेल कौशल को निखारने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय स्तर की खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।

श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS