Explore

Search

July 15, 2026 2:18 am

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का गांधी फेलोशिप में चयन

वर्धा, 29 मई 2026। पीरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप कार्यक्रम के 19वें बैच में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में इतिहास विभाग के हर्ष गुप्ता तथा बी.सी.ए. के छात्र युगांक जायसवाल और विनय जायसवाल शामिल हैं।

गौरतलब है कि गांधी फेलोशिप के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष स्नातक उत्तीर्ण युवाओं का चयन लिखित परीक्षा एवं एक दिवसीय साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। चयनित फेलो 23 माह तक विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक परियोजनाओं पर कार्य करेंगे। इस अवधि में उन्हें प्रतिमाह 24,500 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

हर्ष गुप्ता विश्वविद्यालय में संचालित एनसीसी इकाई में एस.यू.ओ. रैंक के कैडेट भी रह चुके हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, अधिष्ठाता प्रो. फरहद मलिक, इतिहास विभाग के डॉ. राकेश कुमार मिश्र, डॉ. परिमल प्रियदर्शी, डॉ. बालाजी चिरडे तथा भाषा प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी विभाग की डॉ. हर्षलता पेटकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। गांधी फेलोशिप देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक है, जिसके माध्यम से युवाओं को शिक्षा, सामाजिक विकास और नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलता है। चयनित प्रतिभागी देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए योगदान देते हैं।विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच को दिया है। उन्होंने कहा कि गांधी फेलोशिप के माध्यम से उन्हें समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर प्राप्त होगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS