Explore

Search

May 29, 2026 8:13 pm

एस.आर हॉस्पिटल द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

दुर्ग। एस.आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, चिखली दुर्ग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना पाठ्यक्रम के वर्ष 2025-26 बैच के जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक जनरल फिजिशियन डॉ. के.के. जैन एवं अनिल गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमल किशोर शर्मा तथा समाजसेवी विष्णु पाठक ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात संस्था के चेयरमैन द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

संस्था के चेयरमैन संजय तिवारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विद्यार्थियों को चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि एस.आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, चिखली दुर्ग में डी. फार्मेसी कोर्स, पैरामेडिकल टेक्नीशियन कोर्स तथा शासन से मान्यता प्राप्त मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एस.आर ग्रुप द्वारा सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

मुख्य अतिथि डॉ. के.के. जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि कौशल विकास योजना आधारित प्रशिक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। विशेष अतिथि अनिल गुप्ता ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एस.आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता, डॉ. कमल किशोर शर्मा एवं समाजसेवी विष्णु पाठक ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर जे.एन. पाण्डेय, अरविंद खैरवार, विनीता आंचला, नेहा ठाकुर, फनीस साहू, श्रीमती लीना वर्मा, श्रीमती ज्योति दास, शीतल सिन्हा सहित अस्पताल के अन्य स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में अरविंद खैरवार ने आभार प्रदर्शन किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS